Ranveer Allahbadia की नई वीडियो पर क्या बोल गए Ashish Chanchlani, नई शुरुआत पर कसा तंज?
रणवीर इलाहाबादिया फिर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि अब वह एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। साथ ही रणवीर ने कहा कि अब वह अपने कॉन्टेंट को और ज्यादा जिम्मेदारी से संभालेंगे। इसी बीच आशीष चंचलानी ने भी उनके वीडियो पर रिएक्ट किया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है

कई महीनों के विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया के लिए शांति के दिन लौटे हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्हें और उनके परिवार को काफी कुछ सहना पड़ा है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में विवादित टिप्पणी के लिए उन्हें काफी नफरत मिली थी। बड़े पैमाने पर लोग उनके शो को ब्वायकॉट करने की बात कर रहे थे। अब जब कोर्ट से यूट्यूबर फ्री हो गए हैं तो वो अब अपने काम पर वापस लौट रहे हैं।
पॉडकास्ट पर वापसी कर रहे रणवीर
हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में रणवीर ने अपनी गलती मानते हुए नई शुरुआत की बात की थी। अब रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है और यूजर्स इस पर लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। रणवीर ने अपने वीडियो में कहा था कि वो अगले 10-20 सालों तक जब तक वो कॉन्टेंट बनाएंगे पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। इस पर कई लोगों ने उनकी वापसी की बधाई दी थी।
वीडियो पर आशीष चंचलानी ने किया कमेंटयूट्यूबर आशीष चंचलानी ने भी इस वीडियो पर अब कमेंट किया है। दरअसल, वो भी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद में भी शामिल थे, क्योंकि वो भी उस शो के पैनलिस्ट थे। अब उन्होंने रणवीर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन अगली बार जब तुम मुझसे मिलो तो कृपया मेरे पास चुटकुले मत सुनाना।' इसके बाद हाथ जोड़कर हंसने वाली इमोजी साझा की।
Photo Credit- Instagramबता दें कि इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी में आशीष, समय रैना और अपूर्वा मखीजा भी शामिल थे जिन पर कानूनी कार्रवाई हुई थी।
इंडियाज गॉट लेटेंट कन्ट्रोवर्सी...
बता दें कि ये पूरा मामला उस समय का है जब समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में रणवीर इलाहबादिया गेस्ट के तौर पर आए थे। उन्होंने इस दौरान माता-पिता को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी जिसके बाद से ये पूरा विवाद शुरू हुआ था। इसने रणवीर इलाहाबादिया की मुसीबत बढ़ा दी और उन पर एफआईआर भी हुई। रणवीर को इसके लिए ऑनलाइन माफी भी मांगनी पड़ी थी।

Photo Credit- Xवहीं विवाद बढ़ता देख समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से सारे वीडियो डिलीट कर दिए थे। असम पुलिस ने इस मामले में 31 साल के पॉडकास्टर के साथ-साथ शो के अन्य गेस्ट आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा और समय रैना के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था।
0 comments:
Post a Comment