'भारत-पाकिस्तान पर यूएन की नजर...', पहलगाम आतंकी हमले के बाद एंटोनियो गुटेरेस ने दी संयम बरतने की नसीहत

 'भारत-पाकिस्तान पर यूएन की नजर...', पहलगाम आतंकी हमले के बाद एंटोनियो गुटेरेस ने दी संयम बरतने की नसीहत


पहलगाम हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान का रिश्ता लगातार बिगड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने इस पर चिंता व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक का कहना है कि दोनों देशों को शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत के द्वारा मामले का हल निकालना चाहिए। यूएन ने दोनों देशों के बीच बन रही परिस्थितियों पर बारीकी से नजर रख रखी है।

पहलगाम हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र की भारत-पाकिस्तान को सलाह। फाइल फोटो
संयुक्त राष्ट्र, पीटीआई। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद गहरा गया है। इस पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। वहीं, संयुक्त राष्ट्र भी सभी परिस्थितियों को बारीकी से देख रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों की सरकारों से संयम बरतने की अपील की है।


संयुक्त राष्ट्र की प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि यूएन की भारत और पाकिस्तान दोनों पर नजर है। दोनों देशों की सरकारें कोशिश करें की परिस्थिति ज्यादा खराब न हो।

डेली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पहलगाम हमले पर बात करते हुए स्टीफन दुजारिक ने कहा,

दो दिन पहले 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में जो आतंकी हमला हुआ, उसमें कई आम नागरिकों की जान चली गई। हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों पक्षों से अपील की है कि वो शांतिपूर्ण तरीके से इस परिस्थिति का सामना करें।
यूएन महासचिव पर दिया बयानदरअसल मीडिया से बातचीत के दौरान जब स्टीफन दुजारिक से पहलगाम हमले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यूएन महासचिव गुटेरेस सीधे तौर पर भारत और पाकिस्तान की सरकारों के संपर्क में नहीं हैं। हालांकि उन्होंने परिस्थितियों पर नजर रखी है और वो करीब से सभी चीजों को देख रहे हैं।

दोनों देशों से की अपील

स्टीफन दुजारिक ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सभी मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहिए। दोनों देशों को बातचीत करके इस मसले का हल ढूंढना चाहिए।


यूएम महासचिव ने तोड़ी थी चुप्पीबता दें कि पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा था कि हम इस "सशस्त्र हमले" की कड़ी निंदा करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment